Since 1990Anand Udyog Jodhpur
fruits-for-a-healthy-life-217509

आदरणीय बुजुर्गों, संभ्रान्त महिलाओं, युवक – युवतियों और बालक – बालिकाओं | आप सबको नव-वर्ष की शुभकामनायें |

       स्वस्थ रहने के लिए हमें सात्विक भोजन करना चाहिए |
व्यस्त रहने के लिए हमें अपन काम – मन लगा कर करना चाहिए |
मस्त रहने के लिए, हमें दूसरों की सहायता करनी चाहिए |

       स्वस्थ रहना अथवा बीमार होना, आप ही के हाथों में है अगर आप अपने भोजन के साथ गाजर, मूली, टमाटर जैसी कच्ची सब्जियों का सलाद बनाकर खाते रहेंगे तो बीमारियाँ आप से दूर ही रहेंगी |

       इसी प्रकार, मोसमी – फल भी अमृत के सामान लाभदायक होते हैं | इनका भी भरपूर उपयोग कीजिए और पूरे परिवार को रोगों से बचिए |

       सर्दियों में, सब्जियों को उबाल कर, उसका सूप बनाकर गरमा गरम पीजिए और पिलाइए | गर्मियों में उसका जूस बना कर उपियोग में लीजिए | उनमे नमक जीरा और नीम्बू डाल कर, चटकारे लेकर आनंद लीजिए |

       मोसमी – फल – मिठाई और नमकीन से सस्ते एवम स्वास्थ्य प्रद होते हैं | ये फल – दवाई की गोलियों से ज्यादा ताकतवर तथा फायदेमंद होते हैं |

[ कच्ची सब्जियों व फलों का भरपूर उपयोग कीजिए और अपने परिवार को हर रोग से बचाइए | ]

आनन्द प्रकाश अरोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cart

Back to Top